ध्रुव जुरेल की संघर्ष और सफलता की कहानी | IPL रिकॉर्ड्स, नेट वर्थ और जीवन परिचय हिंदी में
ध्रुव जुरेल का जन्म 21 जनवरी 2001 को आगरा में हुआ था। वह एक मध्यमवर्गीय या गरीब परिवार से आते हैं। ध्रुव के पिता क्रिकेट किट खरीदने में सक्षम नहीं थे, तब उनकी माँ ने अपनी शादी में मिली इकलौती सोने की चेन बेचकर उनके लिए किट का इंतजाम किया। ऐसे माहौल से निकलकर आज ध्रुव अपनी फैमिली का नाम रोशन कर रहे हैं।
आइए, जानते हैं उनके जुरेल की कहानी और उनके IPL के सफर को भी नजदीक से।

NAME | Dhruv Jurel |
D.O.B | 21 jan 2001 |
BIRTH PLACE | Agra uttarpradesh |
FATHER | Nem Singh jurel |
TEAMS | Uttar Pradesh team, Rajasthan Royals(IPL) |
ROLE | Wicketkeepr, Batsman |
NET WORTH | 18 crore |
dhruvjurel |

ध्रुव जुरेल का शुरुआती जीवन और बचपन
ध्रुव का बचपन उत्तर प्रदेश के आगरा में बीता। उनके पिता आर्मी में हवलदार थे, जिन्होंने कारगिल युद्ध में योगदान दिया था। घर में आर्मी के माहौल में पले-बढ़े ध्रुव का सपना भी आर्मी में भर्ती होने का था, लेकिन भाग्य में कुछ और ही लिखा था। छोटी उम्र में एक बड़े हादसे में ध्रुव बुरी तरह घायल हो गए।
क्रिकेट उनके लिए बस एक डिस्ट्रैक्शन था, जबकि उनका सपना था कि वह भी अपने पिता की तरह आर्मी में जाकर देश की सेवा करें। लेकिन दुर्घटना में पैर में गंभीर चोट लगने के बाद उनका आर्मी में जाने का सपना टूट गया।
2011 में ध्रुव अपने दोस्त के साथ एक समर कैंप में गए। यह कैंप स्विमिंग के लिए था, लेकिन वहीं एक क्रिकेट अकादमी भी थी। मैदान में क्रिकेटर्स को प्रैक्टिस करते देख उन्होंने भी क्रिकेटर बनने की इच्छा जताई।
माता-पिता का योगदान
उनके पिता शुरुआत में उन्हें पढ़ाई करने के लिए कहते थे। भारत में एक मिडिल क्लास आदमी की सोच होती है कि सरकारी नौकरी मिल जाए तो जीवन सेट हो जाएगा। लेकिन क्रिकेट के प्रति ध्रुव का जुनून देखकर पिता ने भी पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया।

ध्रुव ने घर में बिना बताए ही चुपके से प्रैक्टिस शुरू कर दी। वह समर कैंप के बहाने मैदान पर जाकर घंटों प्रैक्टिस किया करते थे। एक दिन लोकल न्यूजपेपर में उनके बारे में आर्टिकल छपा। उनके पिता ने हेडलाइन पढ़ी और ध्रुव से पूछा, “तू घर में क्यों छुपा रहा था?” ध्रुव ने जवाब दिया, “पापा, क्रिकेट मेरा सपना है।”
इसके बाद उनके पिता ने भी ध्रुव को खेलने से नहीं रोका और खुलकर खेलने दिया।
आर्थिक चुनौतियों
एक मिडिल क्लास लड़के के लिए क्रिकेट खेलना आसान नहीं था। जब ध्रुव ने क्रिकेट की प्रैक्टिस शुरू की, तब उन्होंने अपने पिता से बैट की मांग की, जिसकी कीमत 800 रुपये थी। आपको यह रकम ज्यादा न लगे, लेकिन जिनकी सैलरी 10 हजार हो और उसी में घर का लोन, महीने भर का खर्चा चलाना हो, उनके लिए यह मुश्किल होता है।
फिर भी पिता ने ध्रुव को बैट दिला दिया, लेकिन क्रिकेट सिर्फ एक बैट से नहीं खेला जाता। ध्रुव दोस्तों से ग्लव्स और हेलमेट मांगकर खेलते थे। लेकिन कोई कितने दिन देगा? क्रिकेट किट की कीमत उनके पिता की एक महीने की सैलरी के बराबर थी।
ध्रुव के माता-पिता किट अफोर्ड नहीं कर सकते थे, इसलिए उनकी माँ ने अपनी सगाई में मिली इकलौती सोने की चेन बेच दी और ध्रुव के लिए क्रिकेट किट खरीदी। सपनों को पूरा करने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि पैसे भी उतने ही जरूरी होते हैं।
क्रिकेट Training की शुरुआत
जुरेल ने अपने पिता से जो आर्मी वाला अनुशासन (डिसिप्लिन) सीखा था, वही अनुशासन वह अपने गेम में दिखाते थे। वह घंटों तक प्रैक्टिस करते और लोकल टूर्नामेंट्स में उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। अपनी कड़ी मेहनत से ध्रुव जल्द ही लोकल टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बन गए।
लेकिन ध्रुव को यह बात समझ आई कि उन्हें अपने खेल में सुधार के लिए और भी टफ कॉम्पटीशन की जरूरत है, जो उनके गेम को और बेहतर बना सके। लेकिन ऐसा करना आगरा में संभव नहीं था।
उन्हें अपने क्रिकेट के सपने को साकार करने के लिए और बड़े कदम उठाने की जरूरत थी। नोएडा शिफ्ट होना एक महत्वपूर्ण फैसला था, लेकिन दूसरे शहर में रहने का खर्च उठाना अब भी उनके पिता के लिए आसान नहीं था। इसी बीच ध्रुव के दादा जी का देहांत हो गया।
ध्रुव के सामने एक के बाद एक परिस्थितियाँ बिगड़ रही थीं, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को पकड़े रखा। जैसा कि कहा जाता है, दृढ़ संकल्प के आगे भगवान को भी झुकना पड़ता है। उनके पिता ने हार नहीं मानी। अब उनका विश्वास भी और अधिक मजबूत हो गया था, और वह वह सब कुछ करने को तैयार थे जो ध्रुव को क्रिकेटर बनाने के लिए जरूरी था।
READ MORE: Ruturaj Gaikwad IPL Records उम्र, पत्नी, नेटवर्थ, फैमिली और कुछ रोचक जानकारियां

नोएडा में क्रिकेट की शुरुआत
ध्रुव अपने दादा जी के तेरहवीं के बाद नोएडा के लिए निकल गए और बिल्ला बॉन्ग क्रिकेट अकादमी के बाहर पहुँच गए। कोच फूल चंद शर्मा जब बाहर आए, तो ध्रुव ने उनसे कहा, “सर, मुझे आपके यहाँ क्रिकेट खेलना है।” कोच ध्रुव के आत्मविश्वास से प्रभावित हुए और उन्हें एडमिशन दे दिया। यहाँ की प्रैक्टिस ने ध्रुव के खेल को नई ऊँचाइयाँ दीं।
घर से दूर रहने के कारण शुरुआती दिनों में बहुत दिक्कतें हुईं, लेकिन ध्रुव का फोकस बिल्कुल स्पष्ट था। उन्हें और कुछ नहीं दिखता था। वह दिन-रात मेहनत करते और लोकल टूर्नामेंट्स में उनकी मेहनत साफ दिखाई देती थी। जैसा कि कहते हैं, “जान लगा दो या जाने दो,” ध्रुव ने जान लगा दी।
ध्रुव अपने दिन का 80% समय ग्राउंड पर बिताते थे और रात में कमरे में बॉल टांगकर शैडो प्रैक्टिस करते। उनका सपना उन्हें आराम करने नहीं देता था, और उनके सपने उन्हें ऊपर ले जा रहे थे।
Professional cricket me Dhruv ka Pradarshan
साल 2017 ध्रुव के करियर का बेहतरीन साल था। इस साल उन्होंने कई शानदार प्रदर्शन दिए। लेकिन दिल्ली के सॉनेट क्रिकेट क्लब के खिलाफ उनका एक मैच था, जिसमें ऋषभ पंत और हिम्मत सिंह जैसे रणजी खिलाड़ी भी खेल रहे थे। उस मैच में DJ ने 55 रन बनाए और जीत अपनी टीम के नाम की। इस मैच में DJ को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

उसी साल, UPCA के वैभव मेमोरियल टूर्नामेंट में ध्रुव ने 38 गेंदों में 87 रन बनाए। यह पारी उन्होंने फाइनल में खेली थी, जिसे देखने के लिए सेलेक्टर्स भी मौजूद थे। DJ की इस पारी ने उनकी टीम को चैंपियन बनाया और उन्हें अंडर-19 का खिलाड़ी बनाया गया। इसके बाद, वे इंग्लैंड टूर के लिए अंडर-19 प्लेयर बने।
उन्हें आगे चलकर अंडर-19 एशिया कप का कप्तान बनाया गया और बाद में 2019 अंडर-19 वर्ल्ड कप के उपकप्तान बने। लेकिन इसके बावजूद, ध्रुव को इंडिया की प्लेइंग 11 में खेलने के लिए लाखों लोगों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी।
आईपीएल डेब्यू: राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने का सफर
2020 के IPL ऑक्शन में ध्रुव शामिल नहीं हो पाए, जहां उनके बैचमेट्स जैसे यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई, और कार्तिक त्यागी बड़ी रकम में IPL टीमों के साथ जुड़े। अगले साल जब वह ऑक्शन में गए, तो कोई भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा। लेकिन इससे ध्रुव ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी मेहनत पर विश्वास रखा और आगे बढ़ते रहे।
जुरेल ने अपने दोस्त कार्तिक त्यागी से राजस्थान रॉयल्स के एनालिस्ट को अपना वीडियो शेयर करने को कहा। इसके बाद उन्हें ट्रायल्स के लिए बुलाया गया। पहले ट्रायल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं था, जिससे उन्हें लगा कि शायद अब एक और साल इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्हें दूसरी बार बैटिंग का मौका मिला, और उन्होंने अपनी शानदार बैटिंग से सभी को प्रभावित कर दिया।
इस तरह, ध्रुव IPL 2022 में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए। भले ही वह पूरे सीजन बेंच पर रहे, लेकिन वहां की ट्रेनिंग और अनुभव ने उन्हें एक और बेहतर बल्लेबाज बना दिया। वह बस मौके का इंतजार कर रहे थे।
ध्रुव का रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन
2022-23 के रणजी सीजन में नागालैंड के खिलाफ एक यादगार पल आया। टीम के कोच एक अतिरिक्त गेंदबाज को खिलाने के लिए मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज से ओपनिंग करने को कह रहे थे। यह दिसंबर का महीना था, और कड़कती ठंड में सुबह-सुबह बल्लेबाजी करना आसान काम नहीं था। आमतौर पर कोई भी बल्लेबाज अपनी पोजीशन छोड़कर ओपनिंग करना पसंद नहीं करता।
तभी ध्रुव ने आगे आकर कहा, “सर, मैं करूंगा।”
खास बात यह थी कि उस समय ध्रुव प्लेइंग 11 में भी नहीं थे। लेकिन इस पल को कहते हैं—मौके पर चौका नहीं, बल्कि दोहरा शतक मारना। ध्रुव ने उस दिन 249 रन बनाए।
यह सिर्फ एक पारी थी, लेकिन इसने उनके क्रिकेट करियर का रास्ता आसान बना दिया।

DJ IPL डेब्यू
अब बारी थी 2023 IPL में छाने की पंजाब के खिलाफ, जब राजस्थान को 30 गेंदों में 74 रन चाहिए थे। Dhruv को Impact Player के रूप में भेजा गया और उस इनिंग में उन्होंने 15 गेंदों में 32 रनों की एक impactful पारी खेली।उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। बाद में उन्हें India Team से भी खेलने का मौका मिला, जिसमें भी वह अपने प्रदर्शन से छा गए। उसकी बात और किसी Article में करेंगे।
अभी आप Dhruv के IPL stats देखिए।
ध्रुव जुरेल के IPL stats
MAT | RUN | HS | AVG | SR |
---|---|---|---|---|
2023 | 152 | 34 | 21.71 | 172.7 |
2024 | 195 | 56 | 24.38 | 138.3 |
Dhruv Jurel Net Worth
ध्रुव जुरेल ने अपनी जिंदगी में पैसों को लेकर बहुत संघर्ष किया है। वह गरीब घर से आते हैं, लेकिन उन्होंने अपने वक्त को पूरी तरह से बदल दिया है। अब वह BCCI के साथ Contract Grade ‘C’ में आते हैं, जिससे BCCI उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये देती है। उनके Instagram में भी काफी Followers हैं, जिससे उन्हें अच्छी Brand Promotions भी मिल जाती हैं। और IPL 2025 के लिए Rajasthan Royals ने उन्हें 14 करोड़ देकर Retain किया है। सब मिलाकर, उनकी Net worth करीब-करीब 18 करोड़ के पास पहुँच रही है।
Dhruv Jurel FAQs
IPL 2025 me जुरेल को kitne paise mile hai
Rajasthan Royals ने उन्हें 14 करोड़ देकर Retain किया है।