(Women Premier League) WPL 2025 Schedule
BCCI ने हाल फिलहाल में ही WPL 2025 Schedule जारी कर दिया है। आम जनता में उत्साह का माहौल है। आने वाले कुछ महीने क्रिकेट फैंस के लिए बहुत ही शानदार होने वाले हैं। लोग बेसब्री से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान में खेलते हुए देखना चाहते हैं। लोग WPL को Women IPL कहकर भी बुलाते हैं। WPL में केवल 5 टीमें हैं – Royal Challengers Bangalore, Mumbai Indians, Delhi Capitals, UP Warriors और Gujarat Giants।

Women IPL started in which year
WPL 2023 से शुरू हुआ था। इसे शुरू करने के पीछे एक ही कारण था कि Women’s Cricket को और ज्यादा बढ़ावा दिया जा सके और महिला क्रिकेट टीम को और भी मजबूत बनाया जा सके।2023 में women IPL की पहली ट्रॉफी Mumbai Indians ने जीती थी, और दूसरी ट्रॉफी 2024 में RCB Women’s Team ने अपने नाम की थी।
RCB Women’s Team के ट्रॉफी जीतने के बाद से ही Women’s Premier League (WPL) की लोकप्रियता में और बढ़ोतरी होने लगी।

RCB Men’s Team को लोग खूब प्यार देते हैं, लेकिन वो अब तक ट्रॉफी जीतने में असफल रहे हैं। वहीं, Women’s Premier League (WPL) शुरू हुए दूसरा ही साल था कि RCB Women’s Team ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।पहले WPL के बारे में कम लोग जानते थे, और इस पर ज्यादा चर्चाएं भी नहीं होती थीं। लेकिन RCB की जीत के बाद से WPL में लोगों की रुचि तेजी से बढ़ने लगी है।
WPL 2025 starting date in hindi
BCCI ने wpl 2025 का Schedule जारी कर दिया है और WPL के मैच 14 फरवरी 2025 से शुरू हो रहे हैं। फाइनल मैच 15 मार्च को खेला जाएगा। WPL 2025 League का तीसरा सीजन होने जा रहा है। इसके के Auctions भी हो चुके हैं।
आइए, अब एक नजर WPL के Schedule पर डालते हैं।
WPL 2025 Schedule
14-Feb-2025 | Gujarat Giants | Royal Challengers Bengaluru |
15-Feb-2025 | Mumbai Indians | Delhi Capitals |
16-Feb-2025 | Gujarat Giants | UP Warriorz |
17-Feb-2025 | Delhi Capitals | Royal Challengers Bengaluru |
18-Feb-2025 | Gujarat Giants | Mumbai Indians |
19-Feb-2025 | UP Warriorz | Delhi Capitals |
21-Feb-2025 | Royal Challengers Bengaluru | Mumbai Indians |
22-Feb-2025 | Delhi Capitals | UP Warriorz |
24-Feb-2025 | Royal Challengers Bengaluru | UP Warriorz |
25-Feb-2025 | Delhi Capitals | Gujarat Giants |
26-Feb-2025 | Mumbai Indians | UP Warriorz |
27-Feb-2025 | Royal Challengers Bengaluru | Gujarat Giants |
28-Feb-2025 | Delhi Capitals | Mumbai Indians |
01-March-2025 | Royal Challengers Bengaluru | Delhi Capitals |
03-March-2025 | UP Warriorz | Gujarat Giants |
06-March-2025 | UP Warriorz | Mumbai Indians |
07-March-2025 | Gujarat Giants | Delhi Capitals |
08-March-2025 | UP Warriorz | Royal Challengers Bengaluru |
10-March-2025 | Mumbai Indians | Gujarat Giants |
11-March-2025 | Mumbai Indians | Royal Challengers Bengaluru |
WPL 2025 Match venue
Lucknow | 4 | Ekana Cricket Stadium |
Baroda | 6 | BCA stadium |
Mumbai | 4 | Brabourne Stadium |
Bangalore | 8 | Chinnaswamy Stadium |
Teams And Captain
UP Warriorz | Alyssa Healy |
Royal Challengers Bengaluru | Smriti Mandhana |
Mumbai Indians | Harmanpreet Kaur |
Delhi Capitals | Meg Lanning |
Gujarat Giants | Beth Mooney |
Playing Format
सभी टीम Round-Robin Format में एक-दूसरे के खिलाफ दो बार मैच खेलेंगीं। Points table में top तीन टीमें Playoff के लिए Qualify करेंगी। Points table में top पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें Eliminator मैच खेलेंगी। Eliminator की विजेता टीम Final में पहुंचेगी।
READ MORE: Ekana Cricket stadium Lucknow IPL Match Ticket 2025
Key players to Watch
- Smriti Mandhana (RCB): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और स्टाइलिश शॉट्स के लिए जानी जाती हैं। वह बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं, जिससे उन्हें गेंदबाजों के खिलाफ एक अलग फायदा मिलता है। उनकी बैटिंग टेक्निक बेहद क्लीन और प्रभावी है। Smriti पावरप्ले का बेहतरीन इस्तेमाल करती हैं और टीम को तेज शुरुआत दिलाने में माहिर हैं।
- Harmanpreet Kaur (MI): अनुभवी कप्तान और बल्लेबाज, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती Harmanpreet Kaur भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं और एक बेहतरीन All-rounder हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और उपयोगी off-break गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। 2017 महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 171* रनों की पारी महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है।

- Meg Lanning (DC): Australia महिला क्रिकेट टीम की सबसे सफल कप्तानों में से एक रही हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने कई वर्ल्ड कप जीते हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 5 T20 वर्ल्ड कप और 2 वनडे वर्ल्ड कप जीते हैं, जो उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है।
- Alyssa Healy (UPW): ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर और एक आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज हैं। उनकी तेज़ तर्रार बैटिंग और गजब की विकेटकीपिंग स्किल्स उन्हें अनमोल बनाती हैं। Healy ने महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
- Shefali Verma (DC): शेफाली ने मात्र 15 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया और अपनी दमदार बल्लेबाजी से छा गईं।2021 में, वह ICC महिला टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 खिलाड़ी बनीं, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है।
live match kaha dekh | where to watch wpl
WPL 2025 के सभी मैचों को sports 18 channel पर देख सकते है लेकिन अगर ऑनलाइन मैच देखना है तोह JIo Cinema में WPL की live Broadcasting होगी WPL के digital rights जिओ ने Khareed rakkhe है।