Elvish Yadav Team Haryanvi Hunters – Owner, Captain, and Champion of ECL 2024
Haryanvi Hunters पिछली बार की Champions रही है। Elvish Yadav ने अपनी टीम में सारे दमदार खिलाड़ियों को शामिल किया था, लेकिन पिछले सीजन में Auction न होने के कारण सभी टीमों में संतुलन नहीं बन पाया था। कुछ टीमों के पास बहुत अच्छे खिलाड़ी थे, जबकि कुछ टीमों में यह कमी थी।
हालांकि, ECL क्रिकेट 2025 में ऑक्शन की प्रक्रिया लागू होने से सभी टीमों को बराबरी का मौका मिला है। अब हर टीम के पास सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने और एक मजबूत टीम बनाने का अवसर है। इस बार के टूर्नामेंट में टफ कम्पटीशन और रोमांचक मुकाबलों की पूरी उम्मीद है।
Auctions के बाद भी अगर आप Haryana की ECL टीम को देखें, तो यह आपको एक शानदार टीम लगेगी। हालांकि, Elvish Yadav ने कहा कि ऑक्शन की प्रक्रिया के चलते उन्हें अपने कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ा, लेकिन फिर भी वे अपनी टीम के चयन से काफी खुश हैं। उनका मानना है कि ECL का पहला ऑक्शन उनके लिए बेहद सफल रहा। वे अपनी टीम को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और मैदान पर उतरने के लिए पूरे जोश में हैं।
Elvish Yadav की टीम में कुल 21 खिलाड़ी हैं, जिनमें उन्हें भी शामिल किया गया है।
Haryana की टीम इस प्रकार है:

ECL Season 2 Haryana team
- Elvish Yadav (कप्तान)
PLAYERS | BID AMT | |
---|---|---|
Rohit Lamba | 50 Lakh ECL Coin | iamrohitlamba |
Keshav Chaudhary | 50 Lakh ECL Coin | 7kutkut |
Anujj Choudhary | 50 Lakh ECL Coin | acanuj12 |
Rajat Dalal | 50 Lakh ECL Coin | rajat_9629 |
Lalit Yadav | 55 Lakh ECL Coin | fit_lalit_yadavpoppy |
Vinay Yadav | 20 Lakh ECL Coin | vinayyadav56 |
Vishal Chaudhary | 250 Lakh ECL Coin | cricketwithvishal |
Guruveer Vlogs | – | guru_veer8 |
Rishi KR Agrawal | 70 Lakh ECL Coin | rishiagrawalofficial |
Daksha Jain | – | – |
Rubal Dhankar | 70 Lakh ECL Coin | rubaldhankar |
Nayan Shelke | 30 Lakh ECL Coin | assassinsarmy01 |
Robin Agrawal | – | – |
Peeyush Sharma | – | peeyushsharmaa |
Mohd Anas | – | anaskhan6743 |
Anoop Chahal | – | faridabadrockers |
Saurav Shishodia | – | theemarchboy |
Jadeja Rajpal | 05 Lakh ECL Coin | rajpal_sinh_jadeja_ |
Ramesh Kumar Katewa | – | rameshkatewa_official |
Mokesh Murgai | 05 Lakh ECL Coin | imokshmurgai |
यह टीम अपने बेहतरीन खिलाड़ियों और मजबूत रणनीति के साथ टाइटल डिफेंड करने और फिर से चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
READ MORE:
- Entertainers Cricket League 2025: ECL से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह पर
- Champions Trophy 2025: Bharat-Pakistan Mukable ka intezar
Haryanvi Team ने ECL के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर लिया है। उन्होंने पहले सीजन के विजेता का खिताब अपने नाम किया, और वह भी Lucknow Lions को हराकर। Lucknow Lions, Anurag Dwivedi की टीम है, जिन्हें आप क्रिकेट प्रेडिक्शन एक्सपर्ट के नाम से भी जानते हैं।
इससे पहले लीग मैचों में Lucknow Lions ने Haryanvi Hunters को हराया था। लेकिन जब फाइनल मुकाबले में फिर से दोनों टीमें आमने-सामने आईं, तो Haryana Hunters ने अपनी रणनीति को मजबूती से लागू करते हुए और जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर अपना बदला पूरा किया।

Team Haryana की यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि टीम की मेहनत, कप्तान की सूझबूझ की मिसाल है। अब ECL 2025 में, ऑक्शन के बाद बनी नई टीमों के बीच, Haryana फिर से अपना दबदबा कायम रखने और खिताब का बचाव करने के लिए मैदान में उतरने को तैयार है।
ECl 2024 final score card
Lucknow Lions score card
PLYRS | RUN | BALL | OUT BY |
---|---|---|---|
Anurag Dwivedi (C) | 8 | 6 | c Lamba b Kundan |
Akash Yadav | 6 | 2 | c Yadav b Lamba |
Aman Deep Singh | 46 | 17 | c Yadav b Chaudhary |
Deepak Kumar meena | 6 | 2 | c Yadav b Lamba |
Harpal Saikia | 0 | 2 | c Pundir b Lamba |
Asheesh Kumar Meena | 35 | 17 | b Ansh |
Apoorv Tiwari | 8 | 6 | c Mehra b Chaudhary |
Ubaid Khan | 11 | 5 | NOT OUT |
Deepak Bhardwaj | 0 | 1 | c Dalal b Chaudhary |
Jay Dudhane | 4 | 2 | c Chaudhary b Pudir |
Peeyush Sharma | 1 | 1 | NOT OUT |
Haryanvi Hunters score card
PLYRS | RUN | BALL | OUT BY |
---|---|---|---|
Elvish Yadav(C) | 30 | 8 | c Dudhane b Meena |
Keshav Chaudhary | 6 | 8 | c Dudhane b Meena |
Lalit Yadav | 30 | 9 | NOT OUT |
Anujj Chaudhary | 63 | 18 | NOT OUT |
Haryanvi Hunters Vs Lucknow lions Finals Match High lights
Haryana ने फाइनल मैच को बेहद आसानी से जीत लिया। हालांकि Lucknow Lions ने पूरे प्रयास किए गेम में बने रहने के लिए, लेकिन यह दिन उनके पक्ष में नहीं था। Elvish Yadav की टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले Lucknow Lions को ऑल आउट कर दिया और फिर उनके बल्लेबाजों ने केवल 7.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। फाइनल में गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को दबाव में लाकर जल्दी-जल्दी आउट किया, जिससे Hunters को एक छोटा लक्ष्य मिला, जिसे उनके बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ पूरा किया।

Toss
Elvish Yadav ने टॉस जीतने के बाद एक अलग रणनीति अपनाते हुए Anurag Dwivedi से पूछा कि वे क्या करना चाहेंगे। Lucknow Lions के कप्तान होने के नाते अनुराग ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। वह खुद ओपनिंग करने आए, लेकिन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और सिर्फ 8 रन बनाकर 6 गेंदों में आउट हो गए। उनके जल्दी आउट होने के बाद लखनऊ की टीम लड़खड़ा गई, और विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे।
Lucknow Lions Batting
हालांकि, Amandeep Singh ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 17 गेंदों में 46 रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को कुछ संभाला। इसके अलावा, Ashish Kumar Meena ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन दोनों बल्लेबाजों की वजह से Lucknow Lions 131 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
यह स्कोर भले ही छोटा लग रहा था, लेकिन फाइनल के दबाव और Hunters के गेंदबाजों के आत्मविश्वास भरे प्रदर्शन के चलते मैच रोमांचक हो सकता था। लेकिन Hunters के मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप ने इसे आसान लक्ष्य बना दिया।
Haryanvi Hunters Batting
अब बारी आई Haryana hunters की बल्लेबाजी की। Elvish Yadav खुद ओपनिंग करने उतरे और मैदान में कदम रखते ही आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 8 गेंदों में 5 छक्के लगाते हुए 30 रन बनाए। उनके इस तूफानी प्रदर्शन ने टीम में उत्साह भर दिया और बाकी खिलाड़ियों ने भी अपने कप्तान की शैली को अपनाते हुए आक्रामक खेल दिखाया।

Haryana team win ECL 2024
पूरी टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया, और Hunters ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 7.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल मैच बल्कि ECL के पहले सीज़न की ट्रॉफी भी अपने नाम की। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार हरीयाणा Hunters अपनी ट्रॉफी को बचा पाएंगे, या कोई नई टीम चैंपियन बनकर उभरेगी।
FAQs
ECL Haryana Cricket Team Captain
Elvish Yadav
Haryanvi Hunter Team owner
Haryana ECL टीम के मालिक (Owner) के बारे में पूरी तरह से सटीक official जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन जानकारों का मानना है कि टीम के कप्तान और प्रसिद्ध YouTuber Elvish Yadav ही इस टीम के मालिक भी हैं।