Koun Hai IPL इतिहास के सबसे Valuable Players? Tumhare Favorites Kaha Hai
IPL ने हमें कई यादगार पल दिए हैं और कुछ ऐसे खिलाड़ी जो मैदान पर अपना जलवा दिखाते हुए क्रिकेट Fans के दिलों में बस गए हैं । आइए जानते हैं IPL इतिहास के सबसे valuable Players के बारे में, जिन्होंने न केवल अपनी फ्रेंचाइजी बल्कि पूरे टूर्नामेंट पर अपनी छाप छोड़ी है और अपनी मेंहनत के दम पर IPL में सबसे अलग पहचान बनाने में सफल हुए है।

5. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह, जिनका सबसे अलग हाथ का एक्शन शुरू में सवालों के घेरे में था, आज वे भारत के नंबर 1 गेंदबाज हैं। IPL में बुमराह का सफर मुंबई इंडियंस से शुरू हुआ।जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट्स निकले है, इन्हे death over स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है इसलिए IPL इतिहास के सबसे valuable Players की लिस्ट में इनका भी नाम मौजूद है।
- IPL Stats: 133 मैचों में 165 विकेट, इकॉनमी रेट 7.30।
- हाइलाइट्स: बुमराह ने 2020 के फाइनल में 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 3 विकेट झटके, जो MI की जीत में अहम रहा। 2017 के सीज़न में सुपर ओवर में उनका प्रदर्शन यादगार है।
- खास बात: जसप्रीत ने लसिथ मलिंगा के साथ गेंदबाजी करते हुए अपनी कला को और निखारा और यह जॉन राइट की नजर थी जिसने बुमराह को Sayed Mushtaq Ali Trophy में देखा और टीम में शामिल किया।

4. विराट कोहली
विराट कोहली, जो आज दुनिया के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में से एक हैं, IPL में एक निरंतरता की मिसाल हैं। और इनका नाम लिस्ट में न हो ऐसा नहीं हो सकता इसलिए IPL valuable Players की लिस्ट में इनका भी नाम मौजूद है।
- IPL Stats: 252 मैचों में 8004 रन, 8 शतक, औसत 38.67।
- हाइलाइट्स: 2016 का सीजन विराट के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां उन्होंने 16 मैचों में 973 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल थे।
- खास बात: RCB के लिए कप्तानी करते हुए, विराट ने कई बार टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है और उनके बल्लेबाजी रिकॉर्ड उन्हें सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक बनाते हैं। उन्होंने 2013 में अपनी कप्तानी में RCB को फाइनल तक पहुंचाया।

3. एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स को 360° बल्लेबाज कहा जाता है और उनकी बैटिंग स्किल्स उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। इसलिए IPL इतिहास के सबसे valuable Players की लिस्ट में इनका भी नाम मौजूद है।
- IPL Stats: 184 मैचों में 5162 रन, स्ट्राइक रेट 151।
- हाइलाइट्स: 2015 में मुंबई में नाबाद 133 रन की पारी और 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ शतक। 2019 में SRH के खिलाफ उनकी 82 रनों की पारी आज भी याद की जाती है।
- खास बात: एबी और विराट की जोड़ी ने RCB के लिए पांच 100+ साझेदारियां की हैं।
Champions Trophy 2025 Click to read

2. कीरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के भरोसेमंद ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड हमेशा से टीम के रीढ़ की हड्डी रहे हैं। इसलिए IPL के सबसे valuable Players की लिस्ट में इनका भी नाम मौजूद है।
- IPL Stats: 189 मैचों में 3412 रन, 69 विकेट।
- हाइलाइट्स: 2020 के सीजन में पोलार्ड ने 14 पारियों में 191 की स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए। 2013 के फाइनल में उनके 60 रनों की पारी MI के खिताब जीतने में निर्णायक रही।
- खास बात: पोलार्ड न केवल बल्ले और गेंद से बल्कि फील्डिंग में भी शानदार रहे हैं। उनकी लंबे समय से MI के साथ जुड़ाव ने टीम को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई।

1. महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का नाम IPL के सबसे valuable Players और सबसे बड़े सितारों में आता है। उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 5 खिताब जीते हैं।
- IPL Stats: 264 मैचों में 5243 रन, स्ट्राइक रेट 137.4।
- हाइलाइट्स: 2011, 2018, और 2021 के फाइनल में धोनी की कप्तानी ने सीएसके को खिताब दिलाया। 2023 के सीजन में, धोनी ने टीम को पांचवां खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
- खास बात: धोनी के नेतृत्व और शांत स्वभाव ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न हिस्सा बना दिया। उन्होंने अपने फिनिशिंग स्किल्स से अनगिनत मैच जिताए हैं, जैसे कि 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी 54 रनों की पारी।
निष्कर्ष
IPL के ये 5 खिलाड़ी अपने-अपने फ्रेंचाइजी और भारतीय क्रिकेट के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके शानदार प्रदर्शन और मैदान पर दिए गए योगदान ने न केवल IPL की लोकप्रियता बढ़ाई है, बल्कि क्रिकेट को नए आयाम दिए हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ये खिलाड़ी IPL इतिहास के valuable Players हैं।