Kolkata Superstars ECL 2025 Team: Players List, Captain and Team Details
Kolkata Superstars ECL 2025 में पहली बार खेलने जा रही है। हालांकि, टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्हें पहले से ECL क्रिकेट खेलने का अनुभव है। टीम के मालिक Lakshya Singh और Rahul Garg हैं, जो खुद भी पिछले सीजन में Dynamic Delhi की टीम का खिलाड़ी रह चुके हैं।
ECL 2025 के ऑक्शन में टीम के ऑफिशियल्स ने जमकर बोली लगाई, जिसके बाद Kolkata ने कुल 21 खिलाड़ियों की एक मजबूत टीम तैयार की है। अब देखना होगा कि कप्तान किन खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हैं और कौन Playing 11 में जगह बनाता है।

Kolkata Team के मालिक (Owners)
- Lakshya Singh – एक अनुभवी All-Rounder, जिन्होंने पिछले सीजन में Dynamic Delhi के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों में 10 विकेट लेने के साथ-साथ 100 रन भी बनाए थे। इंस्टाग्राम पर इनके 2.5 लाख Followers हैं।
- Rahul Garg – एक Real Estate Businessman, Investor और Founder of Kahaniyon Ka Khazana हैं। पिछले सीजन में Dynamic Delhi के लिए खेलते हुए 5 मैचों में 167 रन बनाए थे। जब टीम को रनो की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी, तब उन्होंने कई अहम पारियां खेली हैं। इस बार वे खुद की टीम के लिए मैदान में उतरेंगे।

Kolkata Superstars के खिलाड़ी (Full Squad)
Lakshya Singh | All-Rounder |
Adnan Shaikh | All-Rounder |
Rahul Garg | All-Rounder |
Ankul Yadav | Batsman |
Faisal Farooq | All-Rounder |
Bikash Chetry | Batsman |
Anuj Nagar | Batsman |
Manish Sharma | Batsman |
Nikhil Badheja | All-Rounder |
Bobby Chourasiya | Batsman |
Afzal Hussain | All-Rounder |
Sunny Chourasiya | Batsman |
Nitin Saini | Bowler |
Anant Ladha | All-Rounder |
Sunny Karla | All-Rounder |
Karan Kaushal | All-Rounder |
Rachit Sehrawat | Bowler |
Apoorv Tiwari | Batsman |
Shadab Khan | All-Rounder |
Nitin Gupta | Batsman |
Kolkata Team की प्लेइंग 11 (Playing XI)
- Pushkar Raj Thakur (C)
- Lakshya Singh
- Apoorv Tiwari
- Rahul Garg
- Adnan Shaikh
- Sunny Karla
- Faisal Farooq
- Nikhil Badheja
- Afzal Hussain
- Rachit Sehrawat
- Nitin Saini
ALSO READ: Dynamic Delhi ECL 2025 Team: Players List, Captain and Team Details
Kolkata के कप्तान (Captain)
Pushkar Raj Thakur – इस टीम के कप्तान होंगे। Pushkar एक प्रसिद्ध Youtuber (10M+ Subscribers) और सोशल मीडिया Influencer (2.1M Instagram Followers) हैं। पिछले सीजन में Punjab Veers के खिलाफ जब टीम को विकेट की सबसे ज्यादा ज़रूरत थी, तब उन्होंने 1 ओवर में 2 रन देकर 2 विकेट झटके थे, जिससे Dynamic Delhi को 46 रनों से जीत मिली थी। वह एक शानदार All-Rounder भी हैं।

Kolkata ECL team के अहम खिलाड़ी (Key Players to Watch)
- Apoorv Tiwari एक प्रसिद्ध फिटनेस कोच हैं जिनके Instagram पर 4.5 लाख Followers हैं, टीम के अधिकारियों ने इनको 45 लाख ECL Coin में खरीदा है। इनका रोल टीम में बल्लेबाज के तौर पर होगा।
- Manish Sharma एक प्रसिद्ध Youtuber हैं, जिन्हें लोग Half Engineer के नाम से भी जानते हैं। इनके YouTube पर 2.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स और Instagram पर 3 लाख Followers हैं। Half Engineer को ऑक्शन में 70 लाख ECL Coin में खरीदा गया है, टीम में इनका रोल बल्लेबाज के तौर पर होगा।
- Sunny Karla एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंटेंट Creator हैं, जिनके Instagram पर 1.1 मिलियन Followers और YouTube पर 2.2 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। Sunny एक All-Rounder हैं जो टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
- Faisal Farooq एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया Creator हैं, जिनके Instagram पर 2 लाख Followers हैं। Faisal को टीम ने ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। Faisal एक All-Rounder हैं, जो टीम के दोनों डिपार्टमेंट्स को संभालेंगे।
- Nikhil Badheja एक सोशल मीडिया Creator हैं, जिनके Instagram पर 5 लाख Followers हैं। Nikhil Badheja पहले भी Punjab Veers की टीम से ECL खेल चुके हैं। All-Rounder के तौर पर Nikhil अपना अनुभव टीम के साथ साझा करेंगे।
- Adnan Shaikh एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और Instagram पर इनके 12 मिलियन Followers हैं। Adnan टीम के Marquee Player हैं। ECL 2025 Adnan का पहला ECL सीजन होने वाला है।
- Rachit Sehrawat एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया Creator हैं, जिनके YouTube पर 2 लाख सब्सक्राइबर्स और Instagram पर 2.5 लाख Followers हैं। Rachit टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, जिन्हें Kolkata Superstars ने 190 लाख ECL Coin में खरीदा है। ये टीम में गेंदबाजों की कमी को पूरा करेंगे।
- Nitin Saini एक पुराने ECL खिलाड़ी हैं। Nitin पहले भी Punjab Veers के लिए खेल चुके हैं और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता था। Nitin के YouTube पर 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। Kolkata ECL team ने इन्हें 70 लाख ECL Coin में खरीदा है।
टीम की ताकत और कमजोरियां (Strength & Weaknesses)
✔️ ताकत (Strengths):
- टीम के पास Pushkar Raj Thakur, Lakshya Singh और Nitin Saini जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
- All-Rounders की भरमार जिससे टीम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में मजबूत है।
- सोशल मीडिया Influencers होने के कारण टीम को जबरदस्त फैन सपोर्ट मिलेगा।
❌ कमजोरियां (Weaknesses):
- टीम का ECL में यह पहला सीजन है, इसलिए अनुभव की कमी हो सकती है।
- टीम में कई नए खिलाड़ी हैं जिन्हें बड़े मैचों में दबाव का सामना करना पड़ेगा।
Kolkata Superstars FAQs
Kolkata ECL Team के मालिक कौन हैं?
Kolkata Superstars के मालिक Lakshya Singh और Rahul Garg हैं।
Kolkata का कप्तान कौन है?
इस टीम के कप्तान Pushkar Raj Thakur हैं।
Kolkata ECL team का सबसे महंगा खिलाड़ी कौन है?
सबसे महंगे खिलाड़ी Rachit Sehrawat (190 लाख ECL Coin) हैं।
क्या Kolkata पहली बार ECL में खेल रही है?
हां, 2025 में यह टीम पहली बार ECL में हिस्सा ले रही है।